Sunday, August 17, 2008

तुम

साहस के छूटने पर
सपनो के टूटने पर
आशाओं के डूबने पर
जिन्दगी से ऊबने पर
तुम आना और आकर मुझमें
एक नई शक्ति भर जाना

मुश्किलों के आने पर
ग़म के बादल छाने पर
इच्छाओं के मरने पर
जिन्दगी से डरने पर
तुम आना, और आकर मुझमें
एक नई शक्ति भर जाना,

सांसों के घटने पर
उमीदों के हटने पर
विडंबनाओं में फसने पर
तुम आना और आकर मुझमे
एक नई शक्ति भर जाना,

सपनों के महल ढहने पर
आंसुओं के बहने पर
अपनों के मुह फेरने पर
दुखों के घेरने पर
तुम आना, और आकर मुझमें
एक नई शक्ति भर जाना,

नियति के हंसने पर
विडंबनाओं के जाल में फसने पर
इच्छाओं के मरने पर
जीवन से डरने पर
तुम आना, और आकर मुझमें
एक नई शक्ति भर जाना,

मन के चंचल होने पर
चित् में हलचल होने पर
यादों के मन में बसने पर
संस्मरणों के डसने पर
तुम आना, और आकर मुझमें
एक नई शक्ति भर जाना,

चित्र जाकी बेर्कोपेक द्वारा

0 comments:

 

About Me

My Photo
Shanker Bakshi
I have been moved from HERE. Please check my new blog www.shankerbakshi.com
View my complete profile

Term of Use